क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं ? टीचिंग या नॉन टीचिंग सेक्टर में कैरियर बनाना चाहते हैं ? यदि आपका जवाब हाँ है तो आपके लिए खुशखबरी है और ये पोस्ट (EMRS Recruitment 2025) सिर्फ आप के लिए ही है | एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल ( EMRS) द्वारा एक notification जारी की है जिसमे अधिकारिक रूप से 7267 पदों के लिए आवेदन माँगा है | ये पद टीचिंग व नॉन टीचिंग दोनों है | जो इच्छुक उम्मीदवार है वो 19 सितंबर, 2025 से आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, 2025 तय की गई है |
EMRS क्या है
कई लोगों के दिमाग में होगा EMRS क्या है और EMRS Recruitment 2025 क्या है | Eklavya Model Residential Schools (EMRS) अर्थात एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय एक ऐसी योजना या ऐसे स्कूल है जो अनुसूचित जनजातियों (ST) के बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य करती है | ये केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाती है |
इस भर्ती में प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, अकाउंटेंट, स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन, जूनियर सेक्रेटरी, असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट समेत कई पद शामिल है| आइये विस्तार से पूरी जानकारी को जानते है |
EMRS Recruitment 2025 का अवलोकन

संस्था का नाम : एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय (EMRS)
विज्ञापन संख्या: NESTS/adv /2025/01
कुल पद : 7267
नौकरी : केंद्र सरकार के अधीन है और केंद्र सरकार द्वारा ही इन स्चूलों को चलाया जाता है |
आवेदन का माध्यम : आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है |
आधिकारिक वेबसाइट : nests.tribal.gov.in
आवेदन क्यों करें
- सरकार के अधीन है |
- आकर्षक वेतनमान या ग्रेड पे है|
- टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों कैटेगरी में अवसर है |
- दसवीं बारहवीं ग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट सभी के लिए मौका है |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates For EMRS Recruitment 2025)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू 19 सितंबर 2025 से है
- आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 है तो तन्तिम तिथि से पहले आवेदन करें |
आवेदन शुल्क ( Fees For EMRS Recruitment 2025)
प्रिंसिपल पद के लिए ₹ 2500/- का भुगतान करना पड़ेगा, जबकि PGT/TGT : ₹2000 /- का | सभी नॉन टीचिंग पोस्ट्स के लिए आवेदन शुल्क ₹1500 /- रखा गया है | इसके अलावा SC/ST/ महिला/PH वर्ग के उमीदवारों के लिए ₹500/- आवेदन फीस रखी गयी है |
नोट : आवेदन फॉर्म भरते हुए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना है |
आयु सीमा
- प्रिंसिपल अधिकतम 50 वर्ष
- PGT : अधिकतम 40 वर्ष
- टीजीटी : अधिकतम 35 वर्ष
- अकाउंटेंट/ JSA/ लैब अटेंडेंट : अधिकतम 30 वर्ष
- स्टाफ नर्स / हॉस्टल वार्डन : अधिकतम 35 वर्ष
नोट : आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छुट दी जाएगी |
शैक्षणिक योग्यता
Principal : स्नातकोतर (PG) डिग्री + बी एड.
PGT : PG डिग्री संबंधित विषय में बी एड.
टीजीटी : स्नातक (ग्रेजुएट) संबंधित विषय में बी एड.
स्टाफ नर्स : बीएससी नर्सिंग
हॉस्टल वार्डन : ग्रेजुएशन किसी भी विषय में
अकाउंटेंट : बी कॉम
जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (क्लर्क) : 12वीं पास विज्ञान
लैब अटेंडेंट : दसवीं पास + लैब तकनीक में डिप्लोमा या 12वीं विज्ञान
यह भी पढ़ें:
वेतनमान सैलरी
प्रिंसिपल : ₹78800 से ₹209200
पीजीटी : ₹47600 से ₹115100
टीजीटी/अकाउंटेंट/लाइब्रेरियन/ PET/ Art & म्यूजिक टीचर : ₹35400 से ₹112400
स्टाफ नर्स/हॉस्टल वार्डन: ₹29200 से ₹92300
जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (क्लर्क) : ₹19900 से ₹63200
लैब अटेंडेंट : ₹18000 से ₹56900
कुल पदों का विवरण
| पद का नाम | संख्या |
| Principle | 225 |
| PGT | 1460 |
| TGT | 3962 |
| Hostel warden male | 346 |
| Hostel warden female | 289 |
| Accountant | 61 |
| Junior secretariat assistant | 228 |
| Staff nurse | 550 |
| Lab Attendant | 146 |
| Total | 7267 |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में आधारित होगा :
- लिखित परीक्षा : सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी |
- कौशल परीक्षा : उसके बाद कौशल परीक्षा ली जाएगी |
- दस्तावेज सत्यापन : उसके बाद आपके द्वारा दिए हुए Documents का सत्यापन किया जाएगा |
- मेडिकल टेस्ट : मेडिकल टेस्ट भी इसमें अनिवार्य बताया गया है |
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले www.nests.tribal.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- होम पेज पर Recruitment 2025 पर क्लिक करें|
- संबंधित पोस्ट के लिए अप्लाई ऑनलाइन पर जाएं सभी जरूरी जानकारी लें |
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें |
- आवेदन शुल्क जमा करें |
- फाइल सबमिट करने से पहले अवश्य दें कि शुल्क ऑनलाइन जमा हो गया हो |
- आवेदन फार्म का प्रिंट सुरक्षित रखें|
निष्कर्ष
EMRS Recruitment 2025 एक बड़ा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरी चाहते हैं इन भर्ती में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं | आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर, से शुरू हो चुकी है अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, 2025 पर जाकर आवेदन करें |
अन्य भर्ती से संबधित और जानकारी के लिए HPTimes.in को फॉलो करें |





Pingback: Delhi Police Constable Recruitment 2025: 7,565 पदों पर भर्ती
Pingback: IIT Mandi Recruitment 2025 -असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए आवेदन शुरू
Pingback: RRB NTPC New Vacancy 2025: रेलवे ने निकाली 8,875 नई भर्तियाँ