जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Data Technology और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस दुनिया को अत्यधिक तेज़ी से बदल रहे हैं. इनमें से एक तकनीक है Digital Twin Future Technology of 2026 जिसकी पूरी जानकारी हम आपको उपलब्ध करवाने जा रहे हैं वह भी आपकी अपनी भाषा हिंदी में. यह नयी तकनीकों में से एक जो कि Healthcare, Smart City, Manufacturing और इंडस्ट्री के सेक्टर में बहुत बड़ी क्रांति ला रही है जो कि काम करने के तरीकों को पूरी तरह से बदलने वाली है.
आइये तो जानते हैं कि क्या है यह Digital Twin Technology?
यह Technology एक वर्चुअल (Digital) Technology मॉडल है. यह किसी वास्तविक चीज़ उदाहरण के रूप में किसी इंसान के शरीर, मशीन अथवा बिल्डिंग की कॉपी है जो कि Real Time Data पर आधारित काम करता है और सिस्टम की प्रत्येक गतिविधि को digital रूप में दिखाता है.
उदाहरण के लिए किसी फैक्ट्री की मशीन का Digital Twin बनाया जा सकता है जिसकी सहायता से इंजिनियर मशीन को हाथ लगाये बिना ही उसकी Performance, Possible Malfunctions तथा Situation का पता और अनुमान लगाया जा सकता है.

Digital Twin काम कैसे करता है?
Digital Twin मुख्यतः तीन चीजों पर आधारित है:
- सेंसर (Sensors) – सेंसर मशीन अथवा सिस्टम से Data Collect करते हैं.
- क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing) – क्लाउड कंप्यूटिंग Data को प्रोसेस तथा स्टोर करते हैं
- आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स (AI & Analytics) – DATA को एनालाइज़ करके Predict करता है
उपरोक्त की सहायता से यह एक Digital मॉडल तैयार करता है, जो कि एक Original सिस्टम जैसा ही व्यवहार करता है.
Digital Twin का किन क्षेत्रों में हो रहा अत्यधिक उपयोग?
- मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज़ (Manufacturing Industries) – मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज़ समय और पैसे बचाने के लिए मशीनों के Digital Twin बनाकर खराबी होने से पहले ही खराबी का पता लगा लेती हैं.
- हेल्थकेयर सेक्टर (Healthcare Sector) – हेल्थकेयर सेक्टर में भी तरक्की हो रही है, Digital Twin की सहायता से मरीजों की सर्जरी और ट्रीटमेंट ज्यादा सटीक तरीके से हो रहा है. डॉक्टर मरीज के शरीर का digital मॉडल बनाकर बीमारी का बेहतरीन इलाज कर सकते हैं.
- स्मार्टसिटीज़ (Smart Cities) – शहरों का Digital Twin का उपयोग कर के नागरिकों की सुविधाओं और सहूलियत को और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है तथा अच्छे से मैनेज किया जा सकता है.
- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज़ (Automobile Industries) – ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज़ में इसका इस्तेमाल करके कम्पनियां नयी Cars के मॉडल लॉन्च करने से पहले टेस्टिंग करने में सक्षम हो गयी हैं जिसके फलस्वरूप दुर्घटनाओं में होने वाले जोखिम को काफी कम किया जा सकता है.

Digital Twin भविष्य में किस प्रकार से सहायक होने वाला है?
एक्सपर्ट्स द्वारा साँझा की गयी जानकारी के अनुसार यह माना जा सकता है कि आने वाले समय में यह Technology काफी बड़े स्तर पर हर बड़े उद्द्योग का अभिन्न अंग बन जायेगा. Advance AI होने के साथ ही यह Technology और अधिक स्मार्ट हो जाएगी. भविष्य में यह भी पूर्ण रूप से सम्भव हो सकता है कि हर इंसान का Digital Twin बनाया जायेगा जिसके परिणामस्वरूप लोगों की Health मोनिटरिंग और लाइफस्टाइल को मैनेज करना और भी अधिक आसान हो जायेगा.
FAQs
Digital Twin और Simulation में क्या अंतर है?
Simulation One Time मॉडल होता है जबकि Digital Twin रियल टाइम Data के साथ निरंतर रूप से अपडेट होता है.
क्या Digital Twin केवल बड़ी कम्पनियों के लिए काम आएगा?
इसे अधिकतर बड़ी कम्पनियों में इस्तेमाल किया जा रहा है, परन्तु समय के साथ धीरे-धीरे यह छोटे Business में भी अपनी पकड़ बना रहा है.
क्या यह सुरक्षित है?
अभी तक यह तो नहीं कहा जा सकता कि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है क्यूंकि इसमें डाटा Leak होने का खतरा हमेशा बना रहता है अगर सही साइबर सिक्यूरिटी के लिए उपाय किये जायेंगे तो यह पूर्णतया सुरक्षित बन जायेगा.
क्या इसका उपयोग इंसानों पर भी किया जा सकता है?
जी हाँ, इसका प्रयोग हेल्थकेयर सेक्टर में शुरू किया जा चुका है इसके साथ ही यह भविष्य में और भी अधिक विकसित होगा.
क्या इसकी वजह से नौकरियां खत्म हो सकती हैं?
जी हाँ, कुछ नौकरियों के खत्म होने की सम्भावनाएं तो हैं. लेकिन नई टेक्निकल नौकरियां भी बढ़ेंगी.
यदि आप Technology के क्षेत्र में अधिक रूचि रखते हैं, तो आपका Digital Twin के क्षेत्र में अत्यधिक ध्यान देना बहुत ज़रुरी है, क्योंकि भविष्य (Future) में यह दुनिया को अपग्रेड करने वाला है.




