Mahindra अपनी बेहतरीन Electric Vehicle Mahindra XEV 9S नवम्बर 2025 को Launch करने जा रही है. Mahindra & Mahindra कम्पनी अपने उपभोक्ताओं को हमेशा की तरह चौंकाने में इस बार भी पूरी तरह से सफल रही. Mahindra & Mahindra ने अपनी नयी Electric Vehicle Mahindra XEV 9S को आधिकारिक रूप से लोगों के सामने लाना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार कम्पनी ने इस Electric Vehicle को “INGLO” Skateboard Plateform पर बहुत Dedication के साथ तैयार किया है.
Mahindra XEV 9S को ध्यान से देखने पर यह अत्यधिक आधुनिक तकनीकी से भरपूर और काफी अधिक आकर्षक दिखाई देती है ऐसा लगता है की यह गाड़ी वास्तव में भविष्य (Future) से आई है. इसकी चौड़ी LED लाइट बार, शार्प बॉडी स्ट्रक्चर और बोल्ड बम्पर और आकर्षक Design गाड़ी में 4 चाँद लगा देता है.
अगर इंटीरियर की बात करें तो कम्पनी ने अपने आधिकारिक Teaser में स्पष्ट रूप से दिखाया है तीन display वाला उच्च स्तर की Technology वाला आकर्षक Dashboard तथा Sliding Second-Row seat जैसी सुविधाएं जो कि उपयोगकर्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये दिया गया है जिसके फलस्वरूप Mahindra XEV 9S पारिवारिक उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ है.
Mahindra XEV 9s की लॉन्च डेट तथा कीमत
जानकारी के अनुसार Mahindra & Mahindra कम्पनी ने Mahindra XEV 9S को Scream Electrict Event में Unviel करने का आधिकारिक ऐलान 26 या 27 नवम्बर 2025 को किया है. Mahindra XEV 9S की अनुमानित शुरूआती कीमत लगभग ₹21 लाख से ₹30 के मध्य बताई जा रही है जिसकी वजह से कम्पनी इस गाड़ी को premium मिड सेगमेंट में रखेगी लेकिन इस Electric Vehicle की वास्तविक कीमत का पता लॉन्च के समय पर ही पता लग पायेगी उससे पहले तो बस अनुमान हो लगाया जा सकता है.
Mahindra XEV 9S के Features Teaser तथा Reports के अनुसार
- INGLO Skateboard Electric Vehicle Architecture के प्रयासों के कारण इसमें Underfloor बैटरी दी गयी है जिसके फलस्वरूप उपयोगकर्ताओं को केबिन में बाकि Electric Vehicles से अधिक जगह मिलने वाली है.
- AR-Head-Up उच्च स्तरीय तकनीकी Display Setup – Driver, Infotainment और Passenger Screen के साथ.
- Sliding Second Row Seats जिससे कि तीसरी Row के Passengers के लिए जगह बदली जा सकती है.
- Multi-Functional Panel, Advance Driver Assistance System, आधुनिक सेफ्टी Features और Premium Audio Quality.
Note : उपरोक्त दी गयी जानकारी कम्पनी के Teaser तथा अन्य Reports के आधार पर दी गयी है. फाइनल विनिर्देश तथा Features लिस्ट Mahindra & Mahindra के आधिकारिक लॉन्च पर ही सामने आएगी, लेकिन यह तय है कि Mahindra XEV 9S में Features बढ़ने की अधिक उम्मीद है परन्तु कम नहीं होंगे.
Mahindra XEV 9S vs Tata Harrier EV vs BYD Atto 3 Comparison
| विशेषताएं | Mahindra XEV 9S | Tata Harrier EV | BYD Atto 3 |
| प्लेटफ़ॉर्म | INGLO Skateboard Electric Vehicle Architecture | Acti.ev+ TATA की Electric Vehicle Architecture | BYD Blade Battery Base |
| बैटरी | अभी Officially Announce नहीं किया गया है परन्तु बड़े बैटरी पैक Option की Possibility है | 65kWh / 75kWh बाकी Variant पर निर्भर | 49.9 से 60.48 kWh बाकी Variant पर निर्भर |
| रेंज | अभी Officially Announce नहीं किया गया है परन्तु लम्बी रेंज की Possibility है | 538 से 627 किलोमीटर बाकी Variant पर निर्भर | 468-521 किलोमीटर बाकी Variant पर निर्भर |
| पॉवर | अभी Officially Announce नहीं किया गया है परन्तु प्रीमियम Tuned Motor की Possibility है | 235–390+ bhp बाकी Variant पर निर्भर | 201 bhp |
| कीमत | ₹21–30 लाख Reports के अनुसार | ₹21.49 लाख से ~₹30 लाख बाकी Variant पर निर्भर | ₹24.99 लाख बाकी Variant पर निर्भर |
| सीटिंग | Triple Row 7 Seater | 5/7 विकल्प (Harrier.ev मुख्यतः 5-सीटर, कुछ रेंडर में 7 भी) | 5 सीट |
| Main फ़ोकस | 7-सीटर पारिवारिक EV, फीचर-रिच | लंबी रेंज, AWD विकल्प, टाटा की भरोसेमंद EV टेक | कॉम्पैक्ट मिड-साइज़ EV, ग्लोबल NCAP, बैटरी टेक |
Mahindra XEV 9s से सम्बन्धित FAQ
Mahindra XEV 9s कब लॉन्च होने जा रही है?
कम्पनी ने 26 या 27 नवम्बर 2025 को लॉन्च करने का ऐलान किया है.
कीमत क्या होगी?
मीडिया और ऑटो पोर्टल्स के अनुसार ₹21–30 लाख के बीच हो सकती है.
क्या यह सही मायने में आरामदायक होगी?
जी हाँ, INGLO Skateboard Electric Vehicle Architecture के कारण कैबिन में काफी अधिक स्पेस रहने वाला है. इसके साथ ही स्लाइडिंग सेकंड Row सीट्स भी काफी सहूलियत देंगी.
रेंज और Battery कैसी होने वाली हैं?
सटीक बैटरी-specifications और ARAI रेंज आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुए हैं. परन्तु XEV 9e की लम्बी रेंज को ध्यान में रखते हुए इसमें भी premium रेंज की उम्मीद की जा सकती है.
Mahindra XEV 9s की किन गाड़ियों से सीधी टक्कर है?
इसकी सीधी टक्कर Tata Harrier EV और BYD Atto 3 जैसी premium गाड़ियों से है.
बुकिंग कब से शुरू होने की सम्भावना है?
इसकी जानकारी कम्पनी लॉन्च के बाद आधिकारिक रूप से देगी. अधिक जानकारी के लिये आप आधिकारिक website auto.mahindra.com पर जा सकते हैं.
उम्मीद है कि लॉन्च के बाद की सटीक जानकारी के बाद यह गाड़ी बेहतरीन साबित होने वाली है क्यूंकि यह INGLO Skateboard Electric Vehicle Architecture पर आधारित है जो की ग्राहकों को एक लक्ज़री feel देने में सक्षम है. यदि कीमत और रेंज संतोषजनक रही तो यह अपने सेगमेंट की बाकि गाडियों को निश्चित रूप से पछाड़ने में भी सक्षम होगी.




