मण्डी के धर्मपुर में फटा बादल, जनजीवन प्रभावित, पानी में डूबा बस स्टैंड

मण्डी के धर्मपुर में फटा बादल

मण्डी के धर्मपुर क्षेत्र में कल रात बादल फटा जिससे पुरे बस स्टैंड में पानी भर गया | अब यह मौनसून हिमाचल के लोगों के लिए एक परेशानी का विषय बन गया है क्यूंकि आये दिन हिमाचल में बारिश के कारण जान माल का नुक्सान ही देखने को मिल रहा है |

कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं भूस्खलन से लोगों के घरों का नुकसान हो रहा है | इस मौनसून सत्र में बहुत से लोगों ने अपने घर बिखरते देखे हैं और अपनों को खोया है | कल रात ( 15 सितम्बर ) मण्डी के धर्मपुर इलाके में अचानक से बादल फटने पर तबाही का मंज़र सामने आया और पूरा बस स्टैंड पानी में डूब गया |

इसी कारण कई गाड़ियाँ और बसें पानी में बह गयीं और इसी बीच एक व्यक्ति के लापता होने की खबर भी सामने आई है | कल रात भरी बारिश के कारण धर्मपुर की सोन खड के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई और इसी वजह से बस स्टैंड और कई लोगों की दुकानों में भी पानी घुस गया |

mandi dharmpur bus stand cloud burst

अचानक से हालत इतने खराब हो गये के लोगों को अपने घरों की छतों में जा कर अपनी जान बचानी पड़ी | धर्मपुर पुलिस ने रात में ही एक्शन लेते हुए रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया |

मौनसून की शुरुआत के बाद से अब तक बहुत सी घटनाये सामने आई हैं जिसमें अनुमानित 409 लोगों की मौत हो चुकी है | इसमें लगभग 180 लोग सड़क दुर्घटना में मारे गये हैं | अगर नुकसान की बात की जाये तो पुरे हिमाचल प्रदेश को अब तक लगभग 4,504 करोड़ रूपये का नुकसान हो चुका है |

हिमाचल में लगातार हो रहे मौनसून नुकसान की वजह से हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित प्रदेश घोषित कर दिया गया है | हिमाचल प्रदेश के लोग 20 से 25 सितम्बर के बाद राहत की सांस ले सकते हैं क्यूंकि यह अनुमान है के 20 या 25 सितम्बर के बाद हिमाचल से मौनसून चला जायेगा |

हिमाचल प्रदेश और बाकि खबरों की जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं : H.P.Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top